फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू में इतिहास से करें बीए ऑनर्स, कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में बीए (ऑनर्स) इतिहास पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होगी। विवि की ओर से तैयार किया गया यह कोर्स संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, सीडीएस, एनडीए, यूपीएसएसएससी पीईटी और यूजीसी नेट जेआरएफ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम में इतिहास विषय की गहन समझ के साथ तथ्यात्मक ज्ञान पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकें। इस कोर्स में विद्यार्थियों में उत्तर लेखन कौशल और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। स्कूल की निदेशक डॉ. किरन झा के अनुसार इस ऑनर्स पाठ्यक्रम में 30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जिससे छात्रों को शोध, शिक्षण और सिविल सेवा में बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें