फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेंच प्रेस में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में मंगलवार से 20वीं अंतर विद्यालय पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें 14 स्कूलों के लगभग 130 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन मेजबान स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तीन स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


48 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कर्ष जैन ने स्वर्ण, आशुतोष सैनी ने रजत और दयानंद दीनानाथ विद्यालय के आदर्श यादव ने कांस्य पदक जीता। 53 किलोग्राम वर्ग में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के युवराज पोरवाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दून इंटरनेशनल स्कूल के रुद्रवीर पाठक ने रजत और डीपीएस आजाद नगर के निहाल तिवारी ने कांस्य पदक हासिल किया।

59 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के तेजस तिवारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। श्रीराम एजुकेशन सेंटर के आदित्य शुक्ला ने रजत और दुर्गा प्रसाद विद्यालय के अभिषेक मिश्रा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 66 किलोग्राम भार वर्ग में डीडीईसी के सक्षम ने स्वर्ण, डीपीएस कल्याणपुर के ध्रुव कश्यप ने रजत और डीडीईसी के कृष्णा तिवारी ने कांस्य पदक जीता। उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें