फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई करते वक्त पंपिंग सेट फटा, युवक की मौत

विज्ञापन
घटना के बाद टूटा पड़ा पंपिंग सेट - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के मदाराराय गुमान ग्राम पंचायत के खजुरिहा निवादा गांव में पंपिंग सेट से धान फसल की सिंचाई करते वक्त सेट का डीजल इंजन फटने से युवक की मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बताया कि तेज आवाज के साथ डीजल इंजन फट गया और उसके लोहे के टुकड़े और व्हील तेज गति से जाकर युवक के सिर पर जा टकराया। जिससे पलक झपकते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मदाराराय गुमान ग्राम पंचायत के खजुरिहा निवादा गांव निवासी मैनावती अपने पुत्रों मोहित, रोहित(18), शिवा, सूर्या और राज के साथ रहती हैं। जबकि उनके पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मैनावती के देवर विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को मोहित और रोहित धान फसल की सिंचाई के लिए खेतों पर गए थे और पंपिंग सेट रजबहे के किनारे रखकर खेतों में पानी भर रहे थे। मोहित खेत में था जबकि रोहित पंपिंग सेट के समीप देखभाल कर रहा था। तभी एकाएक पंपिंग सेट का डीजल इंजन तेज आवाज के साथ फट गया। जब तक रोहित कुछ समझ पाता तब तक इंजन से लोहे के टुकड़े और व्हील उसके सिर पर तेज गति के साथ जा टकराया। जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। इंजन फटने की आवाज सुनकर दौड़ ग्रामीणों ने आनन-फानन में परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची मां मैनावती और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल रहे।

घटना के बाद मृतक के घर के बाहर एकत्र ग्रामीण। - फोटो : DEHAT

रोहित की फाइल फोटो- फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें