फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले के 10 आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद पुलिस टीम पर हमले के आरोपी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। लॉकडाउन में सामूहिक नमाज रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमले के 10 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब तक 41 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

तीन अप्रैल को शहर के मोहल्ला कागजियाना में मोहम्मद साबिर पुत्र मोहम्मद खलील के घर सामूहिक नमाज चल रही थी। रोकने के लिए उप निरीक्षक आनंद सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। नमाज पढ़ रहे लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही सौदान सिंह और एलआईयू के सिपाही को घायल कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने फरार आरोपी चंदू उर्फ मोहम्मदी हनीफ, फजील अहमद, हीरू उर्फ मोहम्मद शफीक, मोहम्मद फैसल, शेरू उर्फ मोहम्मद तौकीर, मोहम्मद आकिल, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद कौनेन, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया। सभी को जेल भेज दिया गया।
मोहम्मद शाकिर और मोहम्मद साबिर पुत्र मोहम्मद खलील और नमाज पढ़ाने वाले मौलाना अखलाक पुत्र इश्तियाक निवासी अल्लामा इकबाल नगर समधन के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें