फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाबूपुरवा वार्ड 80 में ‘जनता ही जनार्दन’ शिविर, सीवर-गंदगी की शिकायतें, मौके पर ही समाधान

Sun, 05 Apr 2026 01:05 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बाबूपुरवा वार्ड 80 के अंतर्गत पुराना सेंट्रल पार्क में ‘जनता ही जनार्दन’ शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर प्रमिला पांडेय समेत नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें सीवर लाइन चोक होने और सर्विस लेन में फैली गंदगी को लेकर सामने आईं।
विज्ञापन
मेडिकल कैंप में जांच करवातीं महापौर प्रमिला पांडे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिविर में नगर निगम मार्ग प्रशासन विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल, जोन 3 के जोनल स्वच्छता अधिकारी आशीष बाजपेई, जलकल विभाग जोन 3 के अधिशासी अभियंता नंदकिशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। किदवई नगर स्थित 40 दुकान के पास करीब 20 साल पहले बिछाई गई सीवर लाइन का कनेक्शन न होने की शिकायत भी सामने आई, जिसके चलते नालियों में गंदगी बहाने की मजबूरी बनी हुई है। इस पर अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान जैसे ही शिकायतें सामने आईं, कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई गई, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट टावर की खराब लाइटों को ठीक कराया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली। इसके साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जरूरी परामर्श दिया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने और त्वरित समाधान पाने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें