फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या मंदिरों में गूंजेगा पंडित द्विवेदी का लिखा गीत

Sat, 30 Jan 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल नगर के संगीत शिक्षक पंडित विनोद द्विवेदी का लिखा गीत देश के सभी विद्या मंदिरों में गाए जाने के लिए चुना गया है। यह गीत वर्ष 2016 में देश के सभी विद्या मंदिरों में गूंजेगा।
विज्ञापन


पंडित द्विवेदी ने बताया कि विद्या भारती हर साल अखिल भारतीय स्तर पर देशभक्ति गीतों का चयन करती है। चुना गया गीत वर्ष भर विद्या मंदिरों में छात्र-छात्राओं द्वारा गाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 के लिए विद्या भारती ने उनके गीत ‘सुंदर स्वर्ग समान देश यह भारत वर्ष हमारा’ का चयन किया है।

 गीत का चयन दिसंबर 2015 में राजकमल विद्या मंदिर धनबाद में हुए अखिल भारतीय संगीत बैठक में किया गया था। इसमें 30 प्रांतों के संगीत प्रमुख व संगीत विद्वानों ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय संगीत मंडल ने 30 में से पांच गीतों का चयन किया था। अब फाइनल में पांच गीतों में से उनके गीत का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें