फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यार्सी विवि के साथ एआई, डीप लर्निंग में शोध करेगा पीएसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अकादमिक और तकनीक के क्षेत्र में साझा अनुसंधान, इनोवेशन, स्टार्टअप गतिविधियों और वैश्विक शैक्षणिक आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) और इंडोनेशिया की यार्सी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू हुआ है। समझौते के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, हेल्थटेक और कंप्यूटर साइंस जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध परियोजनाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

दोनों संस्थान मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी सेमिनार, वर्कशॉप और प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित करेंगे। इस एमओयू का एक प्रमुख भाग स्टार्टअप सहयोग से जुड़ा है। दोनों संस्थान मिलकर ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करेंगे जिसमें छात्र अपने इनोवेटिव विचारों को एक साथ मिलकर विकसित कर सकें और उन्हें वास्तविक प्रोजेक्ट के रूप में आगे बढ़ा सकें। पीएसआईटी चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सदैव वैश्विक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और उद्योग-शिक्षा सहयोग को बढ़ावा देना रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय समझौता हमारे छात्रों और शिक्षकों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा, जिससे वह विश्वस्तरीय शोध और प्रौद्योगिकी में योगदान दे सकेंगे। ग्रुप निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि यह साझेदारी छात्रों को स्टार्टअप, रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें