फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रक्षा तकनीक में भारत को और मजबूत करेंगे पीएसआईटी छात्र

विज्ञापन
पीएसआईटी में एमओयू करते अधिकारी।  - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। रक्षा तकनीक में देश को मजबूत करने के लिए अब पीएसआईटी के छात्र भी योगदान देंगे। संस्थान ने ड्रोन कंपोनेंट्स निर्माण और डिफेंस व स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम कर रही डेटम एडवांसड कंपोजिट कंपनी से हाथ मिलाया है।
विज्ञापन


इसके तहत शहर को डिफेंस टेक्नोलॉजी हब बनने में सहयोग देने के उद्देश्य से दोनों संस्थानों के बीच एमओयू साइन हुआ है। इससे संस्थान के छात्र ड्रोन, रोबोटिक्स, सर्विलांस सिस्टम व मिसाइल टेक्नोलॉजी विकास के लिए शोध करेंगे।

शुक्रवार को हुए एमओयू में पीएसआईटी चेयरमैन प्रणवीर सिंह और डेटम एडवांस्ड के सीईओ तन्मय तिवारी ने हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत संस्थान के छात्र और शिक्षक रक्षा क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों पर संयुक्त रूप से शोध करेंगे।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर में इंक्यूबेट डेटम एडवांस्ड को अत्याधुनिक कंपोजिट मटेरियल्स, मिसाइल स्ट्रक्चर, रोबोटिक्स सिस्टम और विशेष रक्षा उपकरणों के डिजाइन और निर्माण के लिए जाना जाता है।

अब डेटम की ओर से पीएसआईटी को तकनीकी मेंटरशिप के साथ अत्याधुनिक लैब और परीक्षण संसाधनों में सहयोग किया जाएगा। पीएसआईटी चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य है कि छात्र सिर्फ डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि तकनीक क्षेत्र में आगे बढ़ें। देश को रक्षा उत्पादाें में आत्मनिर्भर बनाने में संस्थान के छात्रों का सहयोग करना गर्व का विषय है।

ग्रुप डायरेक्टर डाॅ. मनमोहन शुक्ला ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए वर्कशाप ट्रेनिंग प्रोग्राम और इंडस्ट्री से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। दोनों संस्थान मिलकर प्रोटोटाइप निर्माण, परीक्षण व नवाचार को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें