फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ रेल बचाओ-देश बचाओ आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलवे फेडरेशन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के आह्वान पर भारतीय रेलवे में शुरू हुए निजीकरण के विरोध में रविवार को रेलवे की सभी शाखाओं में प्रदर्शन हुआ। एनसीआरएमयू ने इसे रेल बचाओ-देश बचाओ तो एनसीआरईएस ने रेल बचाओ-भारत देश बचाओ का नारा दिया। महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन की बरसी पर देशभर में यह आंदोलन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

एनसीआरएमयू की जंक्शन शाखा के मंत्री विक्रम यादव की अगुवाई में जीएमसी ड्राइवर लॉबी पर प्रदर्शन किया गया। इसमें कहा गया कि 150 ट्रेनों को निजी हाथों में देने से लेकर कारपोरेट ट्रेनें चलाने, विभागीय कार्यों को निजी हाथों में देना रेलवे को बेचने की शुरुआत है। केंद्र सरकार और रेलवे के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
निजीकरण खत्म करने, मंहगाई भत्ता, खाली पदों पर भर्ती बहाल करने जैसी मांगें की गईं। अलग-अलग प्रदर्शनों में मंडल अध्यक्ष डीके मौर्या, सेंट्रल शाखा के बनवारी लाल, कांती वर्मा, आनन्द कुमार, राजेश यादव, केएम तिवारी, कुंदन कुमार मौजूद थे। एनसीआरईएस ने पुराना रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग शाखा पर प्रदर्शन किया। इसमें मंडल अध्यक्ष मान सिंह, प्रयागराज मुख्यालय केे अध्यक्ष अरुण राय, ओपी चौधरी, प्रभात कुमार, आरएनपी सिंह, सिराज अहमद, गोङ्क्षवद रंजन सिंह, अनूप कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें