यूपी में शराब बंदी की मांग को लेकर छिड़े अभियान का असर अब तेज होता जा रहा है। गुरुवार को कानपुर और इटावा में महिलाओं ने शराब के खिलाफ अपना जबरदस्त आक्रोश जताया। इटावा के बैदपुरा थाना क्षेत्र और फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में महिलाओं ने शराब बंदी के समर्थन में नारे लगाये और ठेके जल्द से जल्द बंद कराने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की।
इस दौरान बिगड़ते हालातों पर काबू पाने के लिए बैदपुरा थाना प्रभारी जेपी पाल और फ्रेंड्स कॉलोनी इंचार्ज रोहित तिवारी और सी ओ जसवंतनगर भारी पुलिसबल के साथ तैनात रहे। इसी तरह कानपुर के दबौली मेन रोड में देसी और अंग्रेजी शराब ठेकों के बाहर जनता ने जमकर बवाल किया। भारी तादात में मौजूद पुलिस को देखकर ये लोग तोड़फोड़ नहीं सके। भारी तादात मे पुलिस फोर्स देख महिलाओं ने प्रशासन के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।