इलाहाबाद कचहरी में दरोगा द्वारा अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने के
विरोध में गुरुवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने घूम-घूमकर
धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
अधिवक्ताओं ने
पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर
व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाए जाने की बात कही है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने
पुलिस-प्रशासन का पुतला दहन किया।
इलाहाबाद कचहरी में साथ वकील की
दारोगा द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में गुरुवार को
अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन किया।
अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की हत्या
करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए।
दोषियों की गिरफ्तारी न
होने पर अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथी अधिवक्ता को दरोगा
द्वारा गोली मारने से नाराज आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस - प्रशासन की
पुतला दहन किया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। धरने के
दौरान अधिवक्ता रामराज सिंह, रमेश श्रीवास्तव, समरजीत गुप्ता, बृजेंद्र
कुशवाहा, गुरुदीप यादव, मो. असलम, लोकेंद्र सिंह, रमाशंकर गुप्ता, संजय
पाल, गोविंद यादव, उपेंद्र शुक्ला, नत्थू सिंह गौर, सुरेश श्रीवास्तव, वीपी
सिंह, रामकृष्ण यादव, राजा त्रिवेदी, गोपाल श्रीवास्तव, शिवराम सिंह,
सूरजबाबू सहित अन्य मौजूद रहे।