फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योगी सरकार’ को बताया ढिंढोरा पीटने वाली सराकर, ‘समाजवादी महिलाओं’ ने यहां उतारी आरती

Tue, 25 Apr 2017 11:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कूलर की आरती उतारकर बिजली कटौती का विरोध जताती महिलाएं
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में समाजवादी महिला सभा कार्यकत्रियां इन दिनों योगी सरकार के रवैये से काफी परेशान नजर आ रही हैं। मंगलवार को बिजली कटौती के विरोध इन महिलाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इन महिलाओं ने कूलर, पंखा, बल्ब, सीएफएल समेत कई विद्युत उपकरणों की महाआरती उतारी।
विज्ञापन

समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव उज्मा सोलंकी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते कहा कि योगी सरकार अपने कामों का ढिंढोरा तो बहुत पीटती है। सरकार बनते ही कहा गया था कि 24 घंटे बिजली कानपुरवासियों को दी जाएगी लेकिन वह 24 घंटे बिजली सिर्फ प्रदेश सरकार के सरकारी कागजों में दिखती है। शहर के कई मोहल्लों में छह-छह घंटे बिजली गुल रहती है। सरकार के झूठे वादों को जनता खूब समझ रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का यह भी कहना था कि अगर शहरों में बिजली की ये हालत है तो गांव में नजारा कैसा होगा। एक बार सरकार के मंत्रियों को गांवों की हालत जाकर देखनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें