प्रदर्शन के दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गुरुवार को घंटाघर चौराहे पर बढ़ती तेल की कीमतों के विरोध में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने पेट्रोलियम मंत्री के पोस्टर फूंकने का प्रयास भी किया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इससे प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए। पुलिस और सपाइयों के बीच झड़प हो गई।