फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13वें दिन भी जारी रहा सीएए के खिलाफ धरना, डीयू एवं जेएनयू की पूर्व छात्राएं पहुंची मोहम्मद अली पार्क

Mon, 20 Jan 2020 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएए के विरोध में मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ महिलाओं का धरना चमनगंज स्थित मोहम्मद अली पार्क में 13वें दिन भी जारी रहा। रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पूर्व छात्राओं ने भी इसमें शिरकत की।
विज्ञापन


छात्राओं का प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज में चल रहे कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद यहां पहुंचा। इस मौके पर ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई-आपस में सब भाई-भाई’, ‘सीएए पर हल्ला बोल, हल्ला बोल’ आदि नारे लगाए गए। सीएए के खिलाफ मोहम्मद अली पार्क में शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चलने वाला धरना रविवार को दो घंटे अधिक देर तक चला।

इसमें बाबूपुरवा, जाजमऊ, सुजातगंज, रेलबाजार आदि क्षेत्र की महिलाओं ने शिरकत की। इस मौके पर हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि जब तक सीएए वापस नहीं होता वे धरना समाप्त नहीं करेंगी।
विज्ञापन


डीयू और जेएनयू की पूर्व छात्रओं ने सीएए के संबंध में बताया और कहा कि शाहीन बाग दिल्ली में भी महिलाओं ने आंदोलन की बागडोर संभाल रखी है। इस मौके पर आराधना शुक्ला, गीता देवी, सबीना परबीन, साजिया बेगम, वैशाली, मीनाक्षी आदि रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें