कानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित यूपी स्टेट ऑफ्थेलमोलोजिकल सोसाइटी (यूपीएसओएस) कांफ्रेंस आयोजित हुई। इसमें आए विशेषज्ञों ने बताया कि दिवाली में बच्चों और बड़ों सभी को पटाखों के धुएं, धमाके और गर्मी से अपनी आंखों को बचाना चाहिए। उनका कहना है कि अक्सर लोग पटाखे जलने पर धुएं और गर्मी का तो ख्याल रखते हैं, लेकिन ब्लास्ट पर ध्यान नहीं देते। इससे आंखों को नुकसान होता है। इस संबंध में यूपीएसओएस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि मेकेनिकल फोर्स से आंखों में धमक, धमाके के छर्रे पहुंचते हैं, जो आंखों को चोट पहुंचाते हैं। बेहतर है कि प्रकाश पर्व पर ऐसे पटाखे जलाएं, जिनमें प्रदूषण और धमाका कम हो।