फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपिका की जमीन पर प्रोजेक्ट अटका, 100 करोड़ के कर्ज ने डाला अड़ंगा

Sat, 15 Oct 2016 01:18 AM IST
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
सर्वोदय नगर स्थित यूपिका (उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव एसोसिएट्स) भवन की जमीन पर प्रस्तावित कामर्शियल प्रोजेक्ट से केडीए ने किनारा कर लिया है। जमीन पर बैंक के 100 करोड़ रुपये के भारी-भरकम कर्ज की जानकारी मिलने पर केडीए वीसी ने फिलहाल इसे ठंडे बस्ते में डालने का फैसला किया है। केडीए वीसी ने जमीन के बदले सिर्फ 30 करोड़ रुपये देने की बात कही है। 
विज्ञापन


लैंडबैंक की कमी से जूझ रहे केडीए ने सरकारी विभागों की जमीन लेने का प्रयास शुरू किया है। विकास नगर स्थित रोडवेज की जमीन पर केडीए इस प्लान पर अमल कर चुका है। इससे उत्साहित केडीए ने यूपिका की 5162 वर्गमीटर जमीन पर दो बेसमेंट पार्किंग और कामर्शियल कांप्लेक्स का प्रस्ताव तैयार किया था। केडीए ने 30 करोड़ रुपये, यूपिका का नया ऑफिस बनाकर देने और प्रोजेक्ट से होने वाले लाभ में 50 फीसदी की हिस्सेदारी का प्रस्ताव यूपिका को भेजा। प्रस्ताव की जानकारी होने पर बैंक ने केडीए वीसी को पत्र लिखकर अपने कर्ज की जानकारी दी। 

केडीए वीसी जयश्री भोज ने बताया कि यूको बैंक ने जमीन पर 100 करोड़ रुपये का कर्ज होने की जानकारी दी है। इतनी बड़ी धनराशि चुकाने के बाद प्रोजेक्ट की लागत कई गुना बढ़ जाएगी। इसको देखते हुए फिलहाल इस प्रोजेक्ट को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें