फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

विज्ञापन
महिलाओं को बेबी किट देती विधायक प्रतिभा शुक्ला, निर्मला संखवार व मौजूद राज्यमंत्री, डीएम, एसपी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक सरकारी की योजनाएं पहुंच रहीं हैं। यह बात इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर माती ईको पार्क हाल में संबोधन के दौरान कही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कई विभागों के स्टाल लगाकर लोगों योजनाओं की जानकारी दी गई। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 50 लाभार्थियों को टूलकिट दिए गए।
विज्ञापन

रविवार को माती के ईको पार्क में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने कहा कि लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए बिचौलियों की जरूरत नहीं पड़ती है। कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 50 लाभार्थियों को टूलकिट दिए गए। स्वरोजगार योजना के तहत दो लाभार्थियों को चेक दिए गए।
चिकित्सा सहायता योजना के तहत श्रम विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को चेक के साथ प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कुमार कटियार, निर्मला संखवार ने सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केके चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय ने जिले में सही तरीके से योजनाओं को लागू करने की बात कही। कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, एएसपी घनश्याम चौरसिया, पीडी दिनेश यादव, कृषि अधिकारी सुमित पटेल आदि रहे।

उपहार में मिले कंबल के साथ बैठी छात्राएं व पीछे खड़े राज्यमंत्री, विधायक व अधिकारी।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें