फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों की मुनाफाखोरी: सात दिन इलाज का बिल 3.5 लाख, जिलाधिकारी के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 27 Apr 2021 11:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना: आपदा को अवसर बना रहे अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के किदवईनगर के फैमिली हॉस्पिटल प्रबंधन पर मरीजों से निर्धारित रेट से ज्यादा वसूली करने पर मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। सोमवार को जिलाधिकारी ने इस अस्पताल से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा था।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर एसीएम और एसीएमओ ने शिकायत को सही पाया था। यहां पर एक मरीज का बिल सात दिनों में साढ़े तीन लाख बनाया गया था। इस तरह प्रतिदिन 50 हजार रुपये के हिसाब से ओवर चार्जिंग की गई। 

जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करा दी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए भी संस्तुति की गई है। यह दुखद है कि जब समाज में लोग महामारी से लड़ रहे हैं और परेशान हैं। ऐसे में कुछ निजी संस्थान ओवर चार्जिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे संस्थानों से अपील है कि शासन द्वारा निर्धारित शुल्क पर ही इलाज करें। अन्यथा फैमिली अस्पताल जैसी ही कार्रवाई ओवर चार्जिंग करने वाले दूसरे चिकित्सकीय संस्थानों के प्रबंधन पर भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें