बुंदेलखंड की धरती पर पानी की कमी दूर करने के लिए सरकार ने एक नई युक्ति निकाली है। जिससे काफी हद तर इस समस्या से लड़ा जा सकेगा और इसका हल निकाला जा सकेगा।
बुंदेलखंड में बारिश और नदियों का पानी रोकने के लिए पहाड़ों के बीच बांध बनाए जाएंगे। इस परियोजना की तैयारी तेजी से चल रही है। अगले माह मुख्यमंत्री इसकी आधारशिला रख सकते हैं। उधर, ढाई दशकों से अधर में लटकी केन-बेतवा नदी गठजोड़ परियोजना की रुकावटें दूर हो गईं हैं।
डेमो पिक
यूपी-एमपी सरकारों के बीच समझौता हो गया है। झांसी में एरिच बांध परियोजना भी जल्द पूरी होगी। यह जानकारी प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में दी। वह बांदा में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं और दो दिवसीय भ्रमण में आए हुए थे।
डेमो पिक
विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में काफी संख्या में पहाड़ हैं। पहाड़ों के बीच उपयुक्त स्थलों पर बारिश और नदियों आदि का पानी रोक कर बांध बनाए जाएंगे। इससे बुंदेलखंड में पानी के संकट में कमी आएगी। केंद्र और प्रदेश की राशि से बुंदेलखंड का भरपूर विकास होगा।
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि योगी सरकार में हिंदू-मुस्लिम के आधार पर दंड की व्यवस्था नहीं होगी। अपराधी जेल जाएंगे या फिर ‘ऊपर’। अब तक एक हजार अपराधियों का एनकाउंटर हो चुका है। यह वही थे जो खूंखार और कई हत्याओं में लिप्त होने के बाद भी घटनाएं अंजाम दे रहे।
डेमो पिक
मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में स्थानीय निकायों को मजबूत बनाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, प्रत्याशी शिवपूजन गुप्ता, रामकिशन बासू, अजित गुप्ता, नागेश खरे, पुष्कर द्विवेदी, अभिनव गुप्ता, अभिषेक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।