प्रियंका गांधी ने शेयर की अमर उजाला की खबर
- फोटो : twitter
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमर उजाला की एक खबर को शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इनता ही नहीं प्रियंका ने तीखे तेवर दिखाते हुए सरकार को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-
ये अन्याय और किसानों की पीड़ा देखिए। 40 हजार का कर्ज, ब्याज लगते-लगते 1 लाख हो गया। देश के धन्नासेठों का 5.5 लाख करोड़ कर्ज ये सरकार चुटकी में माफ कर देती है। मगर किसानों को कर्ज न चुका पाने पर मुकदमे की धमकी देती है। ये अन्याय खत्म होगा। अब होगा न्याय।