फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में फेंका पासा, विधायकों की बैठक में किया कुछ खास वादा

Mon, 18 Mar 2019 05:54 PM IST
देव कश्यप यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस ने अपनी सबसे मजबूत शख्सियत प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है। प्रियंका इन दिनों अपने भाई राहुल गांधी के लिए यूपी मिशन पर निकली हैं। प्रियंका ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले जोरदार एंट्री ली थी। जिसने राजनीतिक गालियाओं में हलचल मचा दी थी।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़े पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2022 में भी टिकट देने का भरोसा दिलाया है। रविवार को लखनऊ में विधानसभा चुनाव लड़ चुके पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में प्रियंका ने कहा कि सभी लोकसभा चुनाव में पूरी क्षमता से जुट जाएं।

विज्ञापन

प्रियंका ने विधानसभा चुनाव की चाल लोक सभा चुनाव से पहले चली

महिलाओं से हाथ मिलातीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
वह सभी को विश्वास दिलाती हैं कि लोकसभा चुनाव खत्म होते ही पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगी। 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। शहर से कैंट विधायक सुहेल अंसारी, गोविंद नगर से चुनाव लड़े अंबुज शुक्ला, नंदराम सोनकर (घाटमपुर), नीतम सचान (भोगनीपुर) बैठक में शामिल हुए।

अजय कपूर बैठक में नहीं गए। बैठक से लौटे कांग्रेसियों के मुताबिक दोबारा टिकट मिलने की उम्मीद ने सभी में जोश का संचार किया है। इससे चुनाव में होने वाली खींचतान रुकेगी। लोकसभा चुनाव में भी पूरेसमर्पण से सभी जुटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें