प्रियंका ने कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के कानपुर प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रत्याशी राजा रामपाल और कांग्रेस कमेटी के कई नेता मौजूद रहे।
लेकिन प्रियंका गांधी का स्वागत करने पहुंचे इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय बेहोश होकर गिर पड़े। इस दौरान फ्लीट में शामिल एंबुलेंस में उनका उपचार किया गया।
फतेहपुर के औंग में प्रियंका ने महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान कहा कि कांग्रेस के जो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह मेरे राहुल भइया हैं। उन्होंने हर गरीब महिला के खाते में 72 हजार रुपये भेजने की बात की है। उनका साथ दीजिए और फालतू बोलने वालों से कहिए अपना रास्ता नापो। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि दीदी दारू बंद करवा दो और हम लोगो को रोजगार दिलाओ।