फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निजी अस्पतालों मरीजों की सुरक्षा का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के लिए राष्ट्रीय अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाता प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) का प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके तहत निजी अस्पतालों को उपचार की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण के निर्धारित मानकों को अपनाना होगा। इसी को लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में गुणवत्ता यात्रा के तहत कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जय गोविंद की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में निजी अस्पतालों के संचालकों और चिकित्सकों को एनएबीएच प्रमाणन की प्रक्रिया, मानकों और इसके लाभों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से योजना में सूचीबद्ध सभी निजी चिकित्सालयों के लिए एनएबीएच प्रमाणन जरूरी किया गया है। उन्होंने अस्पताल संचालकों से जल्द प्रमाणन की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की।
भारतीय गुणवत्ता परिषद के राष्ट्रीय गुणवत्ता संवर्धन बोर्ड के प्रतिनिधि पंकज कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में गुणवत्ता यात्रा आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य अस्पतालों को गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूक करना और प्रमाणन के लिए प्रोत्साहित करना है। एनएबीएच के विशेषज्ञों ने प्रवेश स्तर के प्रमाणन के मानकों, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी। साथ ही मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। प्रश्नोत्तर सत्र में अस्पताल संचालकों की शंकाओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि मजबूत गुणवत्ता व्यवस्था से मरीजों के साथ ही अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी लाभ मिलता है। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शिवम गुप्ता ने अस्पताल संचालकों से प्रमाणन प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लेने की अपील की। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने क्वालिटी भारत की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें