फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: प्राइवेट बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत 2 घायल, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Fri, 04 Oct 2019 04:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में सौरिख थाना क्षेत्र के चपुन्ना में ई रिक्शा और प्राइवेट बस में टक्कर हो गई। हादसे में एक ई रिक्शा सवार की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सौरिख की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे ई रिक्शा चालक भूरे राठौर पुत्र शेर सिंह राठौर उम्र 20 की मौके पर ही मुत्यु हो गई और दो घायल हो गये। वहीं गंभीर रूप से घायल धनीराम पुत्र विजय सिंह कठेरिया उम्र 21 वर्ष, सुरज सिंह यादव पुत्र आजाद यादव 23 वर्ष को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

चपुन्ना चौकी प्रभारी ओम बाबू तिवारी और थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना से गुस्साए लोगों ने छिबरामऊ बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया गया दोनों तरफ से दो टैक्टर लगा दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें