फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: नशे में धुत सिपाही को चकमा देकर फरार हुआ था कैदी, निलंबन के बाद आरक्षी और बंदी पर रिपोर्ट

Sun, 06 Aug 2023 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं। फरार बंदी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।  सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर निवासी फुरकान उर्फ रवी शातिर बाइक चोर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पेशी पर लाए गए बंदी के फरार होने के मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही और बंदी के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। फरार बंदी का कोई सुराग नहीं लगा है। तीन टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर निवासी फुरकान उर्फ रबी शातिर बाइक चोर है। वर्ष 2018 से वह जिला कारागार में बंद था।

विज्ञापन

शुक्रवार को न्यायालय में उसकी पेशी थी। इसके लिए उसे न्यायालय लाया गया था। पेशी के बाद पुलिस लाइन का सिपाही अमरनाथ श्रीवास्तव उसे लेकर परिसर में बनी हवालात ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही फुरकान उसे चकमा देकर फरार हो गया था। जांच में पता चला था कि ड्यूटी के दौरान अमरनाथ श्रीवास्तव शराब के नशे में था। मेडिकल में भी इसकी पुष्टि होने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने उसे निलंबित कर दिया था।

शराब के नशे में होने की हुई थी पुष्टि
इसी मामले में उपनिरीक्षक विजय मिश्रा की तहरीर पर शहर कोतवाली में फुरकान उर्फ रबी व अमरनाथ श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि  वाहन चोरी के आरोप में जिला कारगार में बंद शातिर न्यायालय में पेशी के बाद सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया था। इसका पता चलने पर पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गई। एसपी के निर्देश पर सिपाही का मेडिकल कराया गया, तो उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई थी।

2018 में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं। फरार बंदी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।  सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर निवासी फुरकान उर्फ रवी शातिर बाइक चोर है। वर्ष 2018 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। तब से वह जिला कारागार में बंद था। शुक्रवार को न्यायालय में उसकी पेशी थी। इसके लिए उसे न्यायालय लाया गया था।
विज्ञापन

हवालात ले जा रहा था सिपाही अमरनाथ
पेशी के बाद पुलिस लाइन का सिपाही अमरनाथ श्रीवास्तव उसे लेकर परिसर में बनी हवालात ले जा रहा था, लेकिन रास्ते मे ही फुरकान उसे चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और जांच की। इसी दौरान एसपी राजेश द्विवेदी को पता चला कि अमरनाथ श्रीवास्तव घटना के समय नशे में था। इस पर अमरनाथ का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें