फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: कलेक्ट्रेट में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, विभाग में मचा हड़कंप, कोतवाल बोले- अभी मामले की जानकारी नहीं

Sun, 06 Aug 2023 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अभी मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत भी नहीं की है। मामले का संज्ञान लिया गया है। वायरल वीडियो की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
जुआ खेलते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कलेक्ट्रेट में कचहरी जाने वाले रास्ते के किनारे पड़े तख्त पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसका वीडियो मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। अमर उजाला अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

शनिवार को एक वायरल वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग तख्त पर बैठे दिख रहे हैं। एक युवक ताश की गड्ढी फेंट रहा है, जबकि एक युवक पैसे निकालकर बाजी लगा रहा है। कुछ लोग बातचीत भी कर रहे हैं। एक कुर्सी पर खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति भी बैठा नजर आ रहा है।
यह वीडियो कब का है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। चर्चा है कि जिस इलाके में लोग ताश के पत्ते से जुआ खेल रहे हैं। वहां दोपहर के वक्त कलेक्ट्रेट व कचहरी संबंधित कामकाज होता है। अधिवक्ता बैठते हैं। उनके जाने के बाद कुछ लोगों ने यह खेल खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बोले- अभी मामले की जानकारी नहीं
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अभी मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत भी नहीं की है। मामले का संज्ञान लिया गया है। वायरल वीडियो की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जांच कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें