सदर अस्पताल में सजायाफ्ता को लेकर आए बंदी रक्षक
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में एक सजायाफ्ता बंदी को सांस लेने में तकलीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना प्राप्त होने पर परिजन पहुंच गए हैं।
जलालपुर थानाक्षेत्र के बिलगांव निवासी कढ़ोरा (56) पुत्र ईश्वरदास हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी था। पिछले 13 सितंबर को एडीजे कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाए जाने पर सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी।
जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया कि सजायाफ्ता बंदी श्वांस रोग से पीड़ित था। जिसका कारागार के अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे पिछले 19 नवंबर को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार के बाद वापस जिला कारागार लाए थे।