फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: नशे में स्कूल पहुंचे प्रधान शिक्षक, बीएसए ने किया निलंबित, शिक्षा महानिदेशक को भेजी रिपोर्ट

Sun, 18 Dec 2022 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सफीपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक स्कूल के प्रधान शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंच गए। आरोप है कि वह स्कूल में शराब पीकर बच्चों को पढ़ाते है। बीएसए ने उनकी सेवा समाप्ति के लिए शिक्षा महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधान शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैसे अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ाने के लिए भेजते हैं, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। अगर शिक्षक स्कूल में नशे की हालत में घूमेंगे, तो बच्चों के भविष्य का क्या होगा? ऐसा ही मामला उन्नाव जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र से आया है।

विज्ञापन

यहां के देवगांव प्राथमिक स्कूल में शराब पीकर पहुंचे प्रधान शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तो बीएसए ने उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही, सेवा समाप्ति के लिए शिक्षा महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी है।
ब्लॉक क्षेत्र में संचालित प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक कृष्णगोपाल गौतम का सोशल मीडिया पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ। शनिवार को नशे की हालत में स्कूल आने की जानकारी पर बीएसए ने खंडशिक्षाधिकारी से जांच कराई, तो मामला सही मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि वह कभी समय से विद्यालय न जाने के साथ एमडीएम संचालन में भी वित्तीय अनियमित्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनका रोज का यही हाल है। स्कूल भी समय पर नहीं पहुंचते हैं। कई बार उपस्थिति दर्ज कराकर हमेशा फरार रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें