फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Suicide Case: पत्नी के मकान मालिक से थे अवैध संबंध, पति को पता चलते ही होने लगा विवाद, फिर...

Sun, 18 Dec 2022 03:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एक पति को पत्नी के अवैध संबंध का पता चल गया। इसके बाद दोनों में रोज झगड़ा होने लगा। इसके बाद पत्नी से प्रताड़ित होकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदैया निवासी एक युवक ने शुक्रवार को पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर दिल्ली स्थित किराए के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक दिल्ली में रहकर पुताई का काम करता था। परिजनों ने मृतक की पत्नी और मकान मालिक के बीच अवैध संबंध को आत्महत्या की वजह बताया है।

विज्ञापन

शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। रुरुगंज क्षेत्र के गांव चंदैया निवासी नरेश उर्फ नक्शेबाज (32) पुत्र शिवनाथ सिंह की शादी 13 वर्ष पूर्व चौकी क्षेत्र के ही गांव देवराव निवासी महिला के साथ हुई थी।
कुछ साल पहले नरेश अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली के आनंद बिहार के मौजपुर क्षेत्र में रहने लगा। युवक पुताई का काम करता था और पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगी। कुछ दिन बाद ही नरेश ने अपनी पत्नी से नौकरी छोड़ने का कहा, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन

पति को लग गई थी अवैध संबंधों की भनक
इस बात को लेकर दोनों के बीच तकरार होने लगी। इसी दौरान नरेश को मकान मालिक और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध होने की भनक लगी। इसके बाद दोनों के बीच आए दिन लड़ाई होने लगी। तंग आकर शुक्रवार सुबह उसने दिल्ली स्थित किराए के घर के एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

घटना के समय बच्चे स्कूल गए थे और पत्नी नौकरी पर गई थी। दोपहर में पुत्र कृष्णा व आशीष स्कूल से घर पहुंचे, तो पिता को फंदे पर लटका देखा। बच्चों ने अपनी मां को फोन से जानकारी दी। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार- पुलिस को मिला है सुसाइड नोट
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव रुरुगंज के गांव चंदैया स्थित घर पहुंचा। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अवैध संबंधों की बता कही गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें