उत्तर प्रदेश के कन्नौज में स्लीपर बस में आग लगने की घटना को लेकर हुई कार्रवाई में प्रमुख सचिव परिवहन राजेश सिंह ने पांच एआरटीओ को निलंबित कर दिया है। संजय झा एआरटीओ कन्नौज, एआरटीओ मो.हसीब वर्तमान तैनाती हमीरपुर, पर परिवहन विभाग फिटनेस देने में लापरवाही और गड़बड़ी, पब्लिक की जान से खिलवाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कराएगा।
एआरटीओ लखनऊ संजय तिवारी के रायबरेली में तैनाती के दौरान गबन के आरोप और कन्नौज एआरटीओ संजय झा बस जलने और लापरवाही प्रवर्तन कार्य न करने फ़ाइल गायब करने के आरोप में संजय झा पर निलंबन की कार्यवाही हुई है।
इसी तरह अमेठी की एआरटीओ पुष्पांजलि गौतम प्रवर्तन काम मे लापरवाही और कैशबुक में वित्तीय अनियमितता के आरोप में सस्पेंड हुई हैं। फरुखाबाद एआरटीओ शांति भूषण पांडेय को वित्तीय अनियमितता और प्रवर्तन काम में लापरवाही करने की वजह से निलंबित किया गया है।