फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जांच करने गए बीईओ से प्रधानाध्यापक की नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। राजेपुर ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डांडीपुर पूर्वी में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत करने गए खंड शिक्षाधिकारियों से प्रधानाध्यापक की नोकझोंक हो गई। जांच टीम को स्कूल में अव्यवस्थाएं मिलीं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय डांडीपुर पूर्वी के प्रधानाध्यापक के गलत क्रियाकलापों की शिकायत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से की थी। बीएसए ने जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी कायमगंज व खंड शिक्षाधिकारी कमालगंज को निर्देश दिए। शुक्रवार को बीईओ कायमगंज राजीव श्रीवास्तव व बीईओ कमालगंज यासमीन रहमान ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इसके बाद विद्यालय पहुंचकर स्टाफ से जानकारी की। विद्यालय की रंगाई-पुताई न कराए जाने के बारे में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक ने आगबबूला होते हुए कहा कि कराई थी, लेकिन बाढ़ में खराब हो गई।
इस पर प्रधानाध्यापक व बीईओ के बीच नोकझोंक हो गई। अधिकारियों को विद्यालय में गंदगी भी मिली। बीईओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जांच करने गांव आए थे। विद्यालय में अव्यवस्थाएं पाई गईं। रंगाई-पुताई भी नहीं थी। ग्रामीणों ने जो बयान दिए हैं, उसकी रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी। प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने जो आरोप लगाए, वह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें