फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिलिंडर से लगी आग से एक लाख का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीमार बेटी की दवाई के लिए पानी गर्म करते वक्त सिलिंडर से भड़की आग से 14 हजार रुपये समेत एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। चीख पुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव अमेठी जदीद निवासी अनीशा के पति अली अहमद की मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी पुत्री मोनी के साथ जर्जर मकान में रहती हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे बीमार बेटी को दवा खिलाने के लिए गैस पर पानी गर्म करने गईं। अचानक सिलिंडर में आग लग गई। उन्होंने बुझाने का प्रयास किया, मगर आग ने पास में ही रखे अन्य सामान के चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में घर का पूरा सामान जलने लगा। चीख-पुकार पर पहुंचे पड़ोसियों ने काफी प्रयास के बाद सिलिंडर बाहर निकालकर मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया।
अनीशा ने बताया कि आग में 14 हजार रुपये, जेवर, कपड़ा, रसोई का सामान समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पांचाल घाट चौकी पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें