कानपुर। खालसा गर्ल्स इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य पर फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी पाने का आरोप लगाकर संयुक्त शिक्षा निदेशक से शिकायत की गई है। मामले में जेडी ने डीआईओएस को जांच के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता शैलेंद्र कुमार ने शिकायती पत्र के माध्यम से आरोप लगाया है कि खालसा गर्ल्स इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य डाॅ. हरमीत कौर भल्ला ने प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति के लिए अनुभव प्रमाणपत्रों से छेड़छाड़ की। आरोप लगाया कि डाॅ. हरमीत ने जुलाई 2007 से अगस्त 2011 तक सरस्वती बालिका इंटर काॅलेज विजयनगर में अंग्रेजी प्रवक्ता होना दर्शाया है जबकि इस अवधि में वह गुरु गोविंद सिंह महिला महाविद्यालय गोविंदनगर में शिक्षण कार्य कर रही थीं। वहीं प्रधानाचार्य डाॅ. हरमीत कौर भल्ला ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद है। अभिलेखों से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। किसी भी तरह की जांच के लिए वह तैयार हैं।