फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 200 मीटर की दौड़ में प्रिंस बने विजेता

Sat, 24 Oct 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। कंपोजिट विद्यालय जसावरपुर में शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 200 मीटर की होने वाली दौड़ में कक्षा पांच के छात्र प्रिंस विजेता बने। प्रधानाध्यापक बुद्ध देव वाजपेई ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने खेल का शुभारंभ किया। शिक्षक पूजा कुमारी गुप्ता ने बताया कि कक्षा पांच के छात्र प्रिंस ने ही 50 मीटर दौड़ में द्वितीय और 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा आठ के छात्र निहाल ने 100 व 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। बीईओ ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। यहां शिक्षक सुधा देवी, आशुतोष त्रिपाठी, ज्योति सचान और अनुपम प्रजापति ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें