यूपी के उन्नाव जिले में प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो व टिप्पणी फेसबुक पर पोस्ट करने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की धवनरोड बाजार में ही कपड़े की दुकान है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धवनरोड निवासी लाल मोहम्मद नाम के युवक ने बुधवार को फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किए थे। साथ ही उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। फोटो वायरल होने पर हिंदू सेना के प्रदेश महामंत्री अमित शुक्ल ने कोतवाली पुलिस को लाल मोहम्मद के फेसबुक पोस्ट दिखाए और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।