फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर आएंगे पीएम मोदी, गंगा की स्वच्छता के लिए होगा भगीरथ प्रयास

Tue, 03 Sep 2019 01:12 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा को स्वच्छ और उसके किनारों को समृद्ध करने के लिए कानपुर से भगीरथ प्रयास शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। 15 से 17 सितंबर के बीच प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी गंगा किनारे के पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कानपुर में बैठक करेंगे।
विज्ञापन


कानपुर में गंगा को लेकर अब तक की यह सबसे बड़ी बैठक होगी। गंगाजल की स्वच्छता कैसे वापस आए, उसमें रहने वाले जलीय जंतुओं की संख्या में कैसे बढ़ोतरी हो, घाटों की स्वच्छता, किनारों पर औषधीय खेती विकसित करने के साथ ही गंगा किनारे के किसानों, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर भी मंथन होगा। सोमवार को इस संबंध में लखनऊ में भी मुख्यमंत्री ने बैठक की है। 

इन प्रदेशों के मुख्यमंत्री आएंगे
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के त्रिवेंद्र सिंह रावत, बिहार के नीतीश कुमार, झारखंड के रघुबर दास, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी इसमें आएंगे। इन राज्यों के जल शक्ति और नगर विकास मंत्री व नगर विकास सचिव भी आएंगे। केंद्र सरकार के गंगा मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मंत्रालय के अधिकारियों की टीम भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें