फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रधानमंत्री 30 को 20,631 करोड़ की परियोजनाओं की दे सकते सौगात

विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर में आने की एक बार फिर संभावनाएं शुरू हो गईं हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने 30 मई को पीएम के शहर में आने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले 24 अप्रैल को पीएम के शहर में आने का कार्यक्रम तय था, लेकिन 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया था।
विज्ञापन


पीएमओ कार्यालय से मिली सूचना के बाद प्रशासनिक अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी है। पीएम मोदी शहर की 20,631 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। उनसे 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराने की तैयारी है। यह परियोजनाएं अप्रैल में तय हो गईं थीं। उन्हीं परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इस माह के अंत में शहर वासियों को घंटाघर तक सफर करने का मौका मिलेगा। इसके साथ पनकी पावर प्लांट, घाटमपुर स्थित नवेली पावर प्लांट का लोकार्पण होगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें