घायलों को अस्पताल भेजा गया
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में जान गवाने वाली नेमा देव (43) पत्नी रामबरेश, मिथलेश कुमारी (45) पत्नी रामेश्वर दयाल के रूप में पहचान हुई। वहीं शीतला देवी (55) पति जागेश्वर घायल हो गई। हालांकि बाइक सवार दंपत्ति किसी अन्य जगह के रहने वाले थे।
आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने आगरा-कानपुर हाइवे को जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। एसडीएम कौशल किशोर, सीओ जसवंत नगर में ग्रामीणों को समझा बुझाकर ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया। उपजिलाधिकारी कौशल किशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।