फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने कहा- मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में बढ़ा भारत का गौरव

Thu, 06 Dec 2018 08:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा सांसद अशोक बाजपेई
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में भाजपा सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेई ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े, इसलिए ग्राम सचिवालयों को सक्रिय किया जा रहा है। वह टड़ियावां विकास खंड के ग्राम कालाआम में ग्राम सचिवालय का लोकार्पण करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।  
विज्ञापन


सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेई ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के कारण विपक्षी दल एक होकर विरोध कर रहे हैं। किसी के बहकावे में न आएं, खुद मूल्यांकन करें। फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें