फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नौ कैरेट सोने के खुलने लगे भाव, 37,300 रुपये में 10 ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अब नौ कैरेट सोने के भाव भी कानपुर सराफा में खुलने लगे हैं। इसका भाव मंगलवार को 37,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अभी तक 14, 18, 20 22, 23 और 24 कैरेट सोने के भाव खुलते थे। नौ कैरेट गहनों की उपहार के तौर पर पूछताछ भी शुरू हो गई है। हीरे के गहनों में इसके ज्यादा खपत की संभावना जताई जा रही है। कुछ समय पहले भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने नौ कैरेट गहनों पर हॉलमार्क अनिवार्य किया था।
विज्ञापन

शहर में सराफा का बड़ा कारोबार है। बिरहाना रोड, नयागंज, चौक में थोक बाजार है। इसके अलावा शहर भर में दो हजार से ज्यादा शोरूम-दुकानें हैं। इनमें सामान्य दिनों में दो हजार किलो चांदी और 35-50 किलो सोने की बिक्री होती रही थी। भाव तेज होने से कारोबार अभी सुस्त चल रहा है हालांकि रक्षाबंधन पर बाजार उठने की संभावना है। जून 2021 में बीआईएस ने सोने के गहनों पर हॉलमार्क अनिवार्य किया गया था। इसके तहत सराफा व्यापारी को बीआईएस का लाइसेंस लेना अनिवार्य है। हर सोने के गहने पर हॉलमार्क चिह्न के साथ ही एचयूआईडी, सराफा का कोड, कैरेट अंकित किया जाता है। नौ कैरेट सोने में केवल 37.5 प्रतिशत सोना होता है जबकि 62.5 फीसदी अन्य धातुएं होती हैं। 14 कैरेट में 58 प्रतिशत, 18 कैरेट में 75 प्रतिशत, 20 कैरेट में 83 प्रतिशत, 22 कैरेट में 91 प्रतिशत, 23 कैरेट में 95 प्रतिशत और 24 कैरेट में 99.90 प्रतिशत सोने की शुद्धता होती है।
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा का कहना है कि नौ कैरेट की ज्वैलरी पर हॉलमार्क की मंजूरी बीआईएस ने दे दी है। शहर में अब नौ कैरेट के भाव भी खुलने लग गए हैं। नौ कैरेट के सोने के गहनों की मांग डायमंड के साथ ज्यादा देखने को मिल सकेगी। इस तरह की पूछताछ होल सेलरों ने शुरू कर दी है। रक्षाबंधन पर इस तरह के गहने बिकने शुरू हो जाएंगे, जो ब्रांड श्रेणी के होंगे। इस तरह की मांग महाराष्ट्र और मुंबई के बाजारों में रहती थी। कानपुर में 18 कैरेट की ज्वैलरी 60 प्रतिशत बिकती है, जबकि 20-22 कैरेट की हिस्सेदारी 30-35 प्रतिशत होती है।
विज्ञापन

उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री ने बताया कि नौ कैरेट वाले सोने का भाव मंगलवार को 37,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इस श्रेणी के गहनों की मांग आने वाले समय में दिखने की संभावना है। एक और कैरेट श्रेणी बढ़ने से सराफा बाजार में बढ़त देखने को मिल सकेगी। युवाओं में इसकी ज्यादा मांग दिख सकती है।
विज्ञापन

कैरेट (सोना) भाव (प्रति 10 ग्राम)
9 37,300
14 59,100
18 75,700
20 85,700
22 92,300
23 95,550
24 1,00,750
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें