बकेवर। सहकारी संघ बकेवर के जर्जर भवन की नींव में दबी ईंटों को निकालते समय एक मजदूर नींव के किनारे की मिट्टी धंसने से दब गया। आसपास के लोगों ने मिट्टी को हटा कर दबे मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला।
बकेवर कस्बे में स्थित सहकारी संघ का भवन जर्जर होने के चलते विभाग ने कंडम घोषित कर भवन को गिराने का ठेका दिया है। मंगलवार दोपहर मजदूर मोहित अपने अन्य साथियों के साथ लगभग सात फुट गहरी नींव में दबी पुरानी ईंटों निकाल रहे थे। उसी समय एक स्थान पर नींव के किनारे की मिट्टी ढह गयी और मोहित दोहरे उसमें दब गया। उसके साथ काम कर रहे मजदूर दिलीप कुमार , सुशील कुमार, अवधेश व मलखान सिंह ने लोगों के साथ नींव में दबे मोहित को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। उसे किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। मजदूर दिलीप कुमार दोहरे ने बताया वह दो माह से भवन को तोड़ने का काम कर रहे थे लेकिन घटना के बाद अब उन्होंने काम बंद कर दिया है।