फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमान महामहिम: मित्र सतीशचंद्र मिश्र से मिलकर बोले राष्ट्रपति तुम छह टांके पर रो रहे हो, मुझे देखो 65 लगे हैं

Mon, 28 Jun 2021 01:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राष्ट्रपति ने कहा कि छह टांके लगने पर रो रहे हो, देखो हमें 65 लगे हैं। मिश्र ने बताया कि कोविंद ने बाईपास सर्जरी कराई थी, तब उन्हें 65 टांके लगे थे। उसे दिखाकर उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के पुखरायां में मित्र सतीशचंद्र मिश्र से मुलाकात कर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहले उनकी सेहत का हाल जाना, फिर दोनों यादों में खो गए। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि उन्हें एक बार चोट लग गई तो उनके छह टांके लगे। इसकी जानकारी पर कोविंद देखने आए थे।
विज्ञापन


तब छह टांके लगने की जानकारी देकर मिश्र थोड़े परेशान हुए। इस पर कोविंद ने अपनी शर्ट ऊपर कर उन्हें अपने टांके दिखाए। कोविंद ने कहा कि छह टांके लगने पर रो रहे हो, देखो हमें 65 लगे हैं। मिश्र ने बताया कि कोविंद ने बाईपास सर्जरी कराई थी, तब उन्हें 65 टांके लगे थे। उसे दिखाकर उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

साथ ही खुश रहने के लिए कहा। रविवार को उनकी मुलाकात में इस प्रसंग का भी जिक्र हुआ। करीब 20 मिनट की मुलाकात में राष्ट्रपति ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सतीशचंद्र मिश्र का परिचय भी कराया। बातचीत के दौरान दोनों की वैष्णो देवी यात्रा का भी जिक्र हुआ।

मिश्र ने बताया कि करीब 25 साल पहले कोविंद, उनकी पत्नी सविता के साथ वैष्णो देवी की यात्रा की थी। साथ में मिश्र की पत्नी और बच्चे भी थे। यात्रा के दौरान चढ़ाई में पैदल चलने पर थकान महसूस हुई तो कोविंद और मिश्र घोड़े से यात्रा करके मां के दरबार तक पहुंचे।

दोनों के बीच हो रही बातों को सुनकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मुस्कराते रहे। कोविंद से मिलकर सतीश चंद्र मिश्र बेहद खुश नजर आए। कहा कि कोविंद राष्ट्रपति होकर भी दोस्ती नहीं भूले और मिलने आए, यह मेरे लिए बड़ी बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें