फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, रामनाथ कोविंद ने किसे कहा राष्ट्रपति से भी बड़ा

Sat, 16 Sep 2017 10:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के ईश्वरीगंज गांव पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर बिठूर की पावन धरती से 1857 में प्रथम स्वाधीनता संग्राम के दौरान नाना साहब पेशवा के नेतृत्व में यहां के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई छेड़ी थी। आज एक बार फिर बिठूर के ही ईश्वरीगंज गांव से देश में एक और लड़ाई की शुरुआत हो रही है। और यह लड़ाई है अस्वच्छता के खिलाफ स्वच्छता की। ईश्वरीगंज गांव के लोगों ने अस्वच्छता के खिलाफ संघर्ष का जो उदाहरण पेश किया है, वह देश के सवा सौ करोड़ लोगों के लिए मिसाल है। हम सब को एक साथ मिलकर देश को गंदगी से निजात दिलानी होगी।
विज्ञापन

  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कानपुर में बिठूर स्थित ईश्वरीगंज गांव से राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। राष्ट्रपति कोविंद देश भर में 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें