फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को कानपुर आएंगे राष्ट्रपति, अटल बिहारी वाजपेयी विधि संस्थान का करेंगे लोकार्पण

Wed, 27 Nov 2019 09:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को होने वाले पूर्व छात्र सम्मेलन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में 400 से अधिक पूर्व छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन


विवि की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि विवि के संस्थापक सदस्यों के साथ राष्ट्रपति का सामूहिक फोटो भी होगा। बताया कि विशिष्ट अतिथि में रूप में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।

मंच पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण, महापौर प्रमिला पांडे, एलुमिनाई एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो. नीलिमा गुप्ता, संयोजक एवं सचिव डॉ. सिधांशु राय और उपाध्यक्ष डॉ. एएस प्रसाद मौजूद रहेंगे।

संचालन डॉ. अवध दुबे करेंगे। सहयोगी कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. इंद्रमोहन रोहतगी होंगे। पूर्व छात्र सपत्नी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति विवि में अटल बिहारी वाजपेयी विधि संस्थान का लोकार्पण भी करेंगे। एलुमिनाई एसोसिएशन की स्मारिका का विमोचन होगा जिसकी एक प्रति राष्ट्रपति को दी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व छात्र नीलांबर कौशिक की पुस्तक परौख से राष्ट्रपति भवन भी उनको भेंट की जाएगी। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. अवध दुबे, उमंग अग्रवाल, डॉ. संजय स्वर्णकार, डॉ. इंद्रमोहन रोहतगी, डॉ. एएस प्रसाद मौजूद रहे। 

11:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
कार्यक्रम में शामिल होने वालों को सुबह 11:30 बजे तक ऑडिटोरियम में प्रवेश ले लेना है। इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि सीटिंग प्लॉन के अनुसार ही पूर्व छात्रों को बैठना होगा। कार्यक्रम में आने वाले अन्य अतिथि आमंत्रण पत्र के अलावा फोटोयुक्त पहचान पत्र भी लेकर आएंगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें