राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को अपने शहर कानपुर पहुंचकर फिर से यहां की यादों में खो गए। उन्होंने कहा कि कानपुर आकर उन्हें खुशी मिलती है। सिर्फ इसलिए नहीं कि वह कानपुर के निवासी हैं, बल्कि इसलिए कि यह एक जीवंत शहर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
यहां परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम है। वह शनिवार को पीएसआईटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। राष्ट्रपति ने कहा कि कानपुर हमेशा आधुनिक तकनीक से जुड़ा रहा है। यहां के सबसे पुराने तकनीकी संस्थान आईआईटी कानपुर और एचबीटीयू ने देश और दुनिया में आधुनिक तकनीक के कई मानक स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
टेक्सटाइल इंडस्ट्री के साथ ही मिलों के रूप में यहां इंडस्ट्रियल हब भी है। उन्होंने कहा कि कानपुर उत्तर प्रदेश का ऐसा पहला औद्योगिक क्षेत्र है, जिसे प्रदेश की औद्योगिक राजधानी का दर्जा प्राप्त है। इतना ही नहीं इसे एशिया का मैनचेस्टर भी कहा जाता है।
4 of 6
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि तकनीक को मानवीय दृष्टिकोण से कैसे उपयोग किया जाता है, कानपुर को इसकी बखूबी समझ है। इसका जीता जागता उदाहरण यहां स्थापित एल्मिको संस्थान है, जहां उच्च तकनीक के माध्यम से लोगाें को खुशी बांटी जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
यहां बनाए जाने वाले कृत्रिम अंगों के जरिए अनगिनत लोगों को नई जिंदगी दी जा रही है। इस दिशा में लगातार नई तकनीक पर फोकस किया जा रहा है। यह काफी सुखद है। इस दौरान उन्होेंने पीएसआईटी को आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने वाला संस्थान बताया।
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी कानपुर वासियों और बाहर से आए डेलीगेट्स का हाथ उठाकर अभिवादन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में पीएसआईटी के चेयरमैन प्राणवीर सिंह ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन किया।