कानपुर शहर के स्कूली बच्चे अमर उजाला की खास प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली का मुख्य हिस्सा होंगे। इसके लिए स्कूलों में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में भी जगह-जगह लोग आजादी का जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। शहर के प्रमुख स्थलों से होकर निकलने वाली रैली में स्कूलों की झांकियां किस तरह से होंगीं, इसे लेकर भी स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर बैठकें भी कर रहे हैं। इस आयोजन के सहयोगी जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
मोतीझील परिसर से शुरू होने वाली इस रैली की शुरुआत भी रंगारंग कार्यक्रम से होगी। इसमें कुछ संगठनों से जुड़े कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन भी करेंगे। रैली की शुरुआत से लेकर समापन तक करीब 50 जगहों पर यात्रा का स्वागत करने के लिए शहर के कारोबारी, व्यवसायी, उद्यमी, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और आम जनता उत्साहित है। स्वागत के लिए जगह-जगह बैनर और गेट भी बनाने का काम चल रहा है। नगर निगम, पीडब्लूडी, केस्को, पुलिस विभाग, ट्रैफि क सभी स्तर से इस आयोजन को भव्य बनाने के दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
ये हैं प्रायोजक व सह प्रायोजक
इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक भाभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हैं। सह प्रायोजक गुलमोहर पब्लिक स्कूल, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, लॉ मिलिटेयर अकादमी, ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सीवी रमन इंटरमीडिएट कॉलेज, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल, जेट निटवियर लिमिटेड, आनंद बिल्डर्स, मरटोलिया बिल्डर्स, डॉ. गुप्ता, रॉयल ड्रीम होम्स प्रा.लि., संजीव जैन (नेताजी), नीलिका आई ड्रॉप, मोहिनी टी, बावर्ची।
- कारोबारी, व्यवसायी, उद्यमी, सामाजिक संगठन सभी जुटे
- स्कूली बच्चों में जोश, झांकी के साथ शामिल होंगे कई स्कूल