मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने की तैयारी
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ.नवनीत कुमार ने बुधवार को यूजी और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारियां शुरू कीं। विभागाध्यक्षों की बैठक कर सीटें बढ़ाने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों (कंसलटेंट), चिकित्सा उपकरणों सहित अन्य जरूरतें पूछी। विभागवार रिपोर्ट भी मांगी है। प्रिंसिपल दफ्तर में हुई इस बैठक में विभागाध्यक्षों से एमबीबीएस और जूनियर डॉक्टरों की सीटें बढ़ाने के लिए तैयारियां करने को कहा गया।