फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिजिटल भुगतान को तकनीकी रूप से मजबूत करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डिजिटल भुगतान को तकनीकी रूप से अधिक मजबूत करने के लिए आईआईटी कानपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (फर्स्ट) और एरिक्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नेशनल फिनटेक हैकाथॉन का आयोजन करेगा। एरिक्सन के फिनटेक डेवलपर हब के तहत हैकाथॉन की मदद से इनोवेटर्स, डेवलपर्स और स्टार्टअप्स को डिजिटल वित्तीय सेवाओं के लिए स्केलेबल समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को एरिक्सन के एपीआई, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और वास्तविक केस स्टडी तक पहुंचाने में मदद देंगे ताकि वे डिजिटल भुगतान सुरक्षा और उपयोगकर्ता अनुभव से जुड़ीं चुनौतियों के समाधान विकसित कर सकें। एमएसएमई, बहुभाषी इंटरफेस और कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों के लिए तकनीकी समाधान तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। एरिक्सन के हेड ऑफ मोबाइल फाइनेंशियल सर्विसेज पवन बच्छवाल ने कहा कि यह हैकाथॉन नवाचार की नई पीढ़ी को ऐसे उपकरण और सहयोग प्रदान करेगा जिनसे वे सुरक्षित और समावेशी वित्तीय सेवाओं के भविष्य को आकार दे सकें। आईआईटी के प्रो. दीपू फिलिप ने इसे युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए उद्योग अनुभव और तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर बताया। सीईओ अनुराग सिंह ने कहा कि यह पहल भारत के फिनटेक इकोसिस्टम को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाएगी। हैकाथॉन की तिथि अभी निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें