फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: चौथे चरण की जबरदस्त तैयारी, बूथ कैप्चरिंग करने वालों को सीधे गोली मारने का आदेश

Wed, 22 Feb 2017 01:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी विधानसभा के चौथे चरण के मतदान के लिए तैयारियां जोरों पर है। इस चरण के तहत 830 मतदान केंद्रों पर मत डाले जाएगा। बांदा जिले में व्यवस्थाओं को लेकर एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र  ने बताया मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था फैलाने व ईवीएम मशीन लूटने वालों को सीधे गोली मारने के आदेश हैं। 
विज्ञापन
  किसी तरह की रुकावट पैदा न हो इसके लिए जिले में 160 मतदान केंद्रों को इंटरनेट व बिजली से जोड़ा गया है। साथ ही अन्य सुवाधाओंं को भी ध्यान में रखा गया है जिनमें विक्लांग मतदाताओं की मदद के लिए व्यवस्था की गई है। 
53 बूथ बनाए गए माडल
मतदाताओं को लुभाने के लिए चारों विधानसभा में 53 मतदेय स्थलों को माडल बनाया गया है। इन्हें फूलों की झालरों, गुब्बारों व मैट से सजाया जाएगा। साथ ही महिलाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों को खेलने के लिए खिलौने की व्यवस्था भी की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाताओं को बुलावा टोलियों के माध्यम से मतदान के लिए आमंत्रण भी भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


सीधे गोली मारने के आदेश
मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था फैलाने व ईवीएम मशीन लूटने वालों को सीधे गोली मार दी जाएगी। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच असलहाधारी जवान तैनात होंगे। इसमें एक जवान बूथ परिसर की छत से एलएमजी के साथ निगरानी करेगा। मतदान के लिए पैरा मिलट्री फोर्स भी उपलब्ध रहेगी। 

200 मीटर की दूरी पर खड़ें होंगे वाहन
 एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र के मुताबिक मतदाताओं को वोट डालने के लिए अपना वाहन ले जाने पर रोक नहीं है। मतदाता अपने परिवार के सदस्यों को वाहन पर बैठाकर मतदेय स्थल से 200 मीटर दूर तक अपने निजी वाहन से ले जा सकता है। उन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो बूथों के आसपास बार-बार नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरों के जरिए पोलिंग बूथों से दूर रहकर वहां की प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया जाएगा। कोई व्यक्ति गड़बड़ी करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस इसके लिए हर पल की हरकतों पर खास नजर रखेगी। 

बाहरी लोग 24 घंटे पहले छोड़ दें जिला
अपर एसपी मायाराम वर्मा ने बताया कि मतदान के 24 घंटे पहले बाहरी लोगों को जनपद को छोड़कर जाना पड़ेगा। अगर कोई बाहरी व्यक्ति पाया गया तो उसके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान की पूर्व संध्या से ही गेस्ट हाउस, होटल, ढाबा आदि की सघन चेकिंग होगी। इसके लिए टीमें भी गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें