स्टाफ नर्स ने कराया नार्मल प्रसव
महिला का मजदूर पति खर्च में सामर्थ्य न होने की वजह से दोबारा फिर स्वास्थ्य केंद्र ले आया और भर्ती कर दिया। रेफर करने वाली एएनएम की ड्यूटी समय समाप्त होने पर आवास पर चली गई, जबकि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स रमा पटेल प्रसूता का नार्मल प्रसव कराया।
सीएचसी प्रभारी बोले- गंभीर मामला, होगी सख्त कार्रवाई
सीएचसी पर एक एएनएम गर्भवती महिलाओं को खतरा बता कर जिला अस्पताल रेफर करने की बजाय निजी नर्सिंग होम में प्रसव की राय देकर मोटा कमीशन कमा रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह गंभीर मामला है।